अशोका इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10 वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन

खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10 वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अशोका इंटरनेशनल स्कूल का यह 9 वां बैच है जो इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे।

समारोह का आरंभ विद्यालय के निदेशक सत्यनारायण प्रधान, प्राचार्य ओमप्रकाश गुप्ता और छात्रों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद छात्रा छात्राओं द्वारा रंगारंग नृत्य और संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के निदेशक सत्यनारायण प्रधान ने छात्रों से आगामी जीवन के महत्व को बताते हुए इस सफर की खट्टी मीठी यादें साझा की।

प्राचार्य ओमप्रकाश गुप्ता ने 10 वीं के परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी शिक्षक गण द्वारा केक भी काटा गया और छात्रों को टैग भी दिया गया।मिस्टर अशोका प्रकाश शाह, मिस अशोका रिम्मी कुमारी, मिस्टर नोटी प्रिंस शाह, मिस्टर हैंडसम हिमांशु मुंडा, मिस ब्यूटी मोनिका महतो, मिस्टर आज्ञाकारी शुभम प्रधान को दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को उपहार भी प्रदान किए गए और सभी ने अपने शैक्षिक यात्रा को स्मरण किया।
