खरसावां में माता तारणी की पूजा का धूमधाम से आयोजन

खरसावां के बेहरा साईं में श्री श्री मां तारणी पूजा धूमधाम से की गई। पूजा में महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। खरसावां के तलसाई स्थित सोना नदी घाट में पुरोहित द्वारा संकल्प कराकर जल शुद्धिकरण मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

पुरुष व महिलाओं ने नंगे पैर विधि विधान के साथ कलश में जल भरकर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए मां के जयकारे से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वही कलश यात्रा खरसावां के तलसाई, बजारसाई, कुम्हार साई सहित कई गांव से भ्रमण कर बेहरा साईं स्थित मां तारणी मंदिर पहुंचकर यज्ञ मंडप के चारों ओर जल से भरे कलश को स्थापित कर पुरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।

साथ ही गांव की सुख शांति की कामना की गई। पूजा में आसपास के गांवों से महिला पुरुष काफी संख्या में जुटे रहे और माता तारणी के समक्ष अपना शीश झुकाते हुए पूजा अर्चना की। आस्था व विश्वास से जुड़ी माता की पूजा अर्चना से आने वाली बाधाओं को दूर कर सुख, समृद्धि व शांति लाती है। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
