Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखण्ड के राज्यपाल 4 फ़रवरी को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल।

जमशेदपुर: राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारियां की जा रही है। दीक्षांत समारोह सिदगोड़ा स्थित विश्वविद्यालय परिसर में होगा जहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इसी क्रम में जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने सिदगोड़ा स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वही जिले के वरीय पदाधिकारियों ने महिला विश्वविद्यालय में की जा रही तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया तथा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए जाने की समीक्षा कर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने को लेकर प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि अचूक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर सभी सुरक्षा बिंदुओं की समीक्षा की जा रही, पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *