सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी के सौवें जयंती वर्ष को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय
आज दिनांक 5 feb 25 को खरसावां स्थित आई.बी गेस्ट हाऊस में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव के द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी के सौवें जन्मजन्यती वर्ष को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय किया है ।
जिसके तहत पिछले 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के दिन पूरे प्रदेश भर में कार्यक्रम हुए।जिसके तहत अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार गोष्ठी, प्रदर्शनी एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही एक लोगो प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस लोगो प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतियोगी को राष्ट्रपति जी के द्वारा पुरस्कृत किया जाना है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार आने वाले समय में अटल जी के जीवन से जुड़े संस्मरणों को याद करने के लिये अखबारों में लेख लिखे जाने है, उनसे संबंधित चित्र, प्रेरक प्रसंग संकलन किए जाने है ।
अटल जी के कार्यकाल में संपन्न हुये योजनाओं और उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण करना है ।प्रदेश के हरेक जिले में अटल की के जीवनयात्रा,उनके विचारों और कृत्यों पर सम्मेलन करना है, साथ ही अटल जी के साथ काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाना है ।श्री सिंहदेव ने कहा पूरे वर्ष भर शताब्दी वर्ष के तहत पार्टी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे ।आज के इस पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष उदय सिंह देव के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष बिजय महतो शताब्दी समारोह के जिला संयोजक राकेश मिश्रा सह संयोजक श्रीमती कविता दास प्रदीप सिंहदेव, नयन नायक,ज्ञानी साव, जीतन गोराई मौजूद रहे।
