Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुचाई के तीरागडीह में दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन

कुचाई प्रखंड के तीरागडीह में एस एस सी की ओर से दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया। बुधवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा शामिल हुए।

फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीएस ब्रदर्स एवं जुगीडीह एफसी के बीच खेला गया। जिसमें 2-0 गोल से जीएस ब्रदर्स को टीम विजेता रही। विजेता टीम को 31 हजार एव उपविजेता रहे जुगीडीह को टीम को 21 हजार रुपए नकद राशि देकर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं तीसरे स्थान से लेकर छठे स्थान पर रहे टीमों को भी नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी। खेल में जीत और हार लगी रहती है। इसमें निराश होने की आवश्यकता नहीं है और बेहतर कैसे हो इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौके पर रूप सिंह मुंडा, केपी सेठ सीय, राहुल दास, थीमस पातर,आशु मुंडा, दिनेश महतो डुमु गीप, तिलक प्रसाद महतो, रुद्र प्रताप महतो, बैद्यनाथ महतो समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *