गोलमुरी उत्कल समाज प्लस 2 स्कूल में वार्षिक उत्सव आयोजित, मंत्री रामदास सोरेन व पूर्व विधायक कुणाल सारंगी हुए शामिल
गोलमुरी उत्कल समाज प्लस 2 स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली शिक्षा साक्षरता एवं निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुणाल सारंगी उपस्थित थे। वहीं इस मौके पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति हुई।

वहीं मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि यह स्कूल 1968 से प्राइमरी कक्षा से शुरुआत हुई और आज यहां प्लस टू तक की पढ़ाई होती है। उन्होंने कहा कि यह स्कूल सरकार से मिलने वाली कई सुविधाओं से वंचित है। यहां मिड डे मील रहा है, लेकिन ड्रेस और अनुदान नहीं मिल रहा है। हम इस संदर्भ में शिक्षा विभाग से बात करेगे भारत सरकार का भी निर्देश आया है कि प्राइमरी स्कूल से ही मातृभाषा की पढ़ाई होनी चाहिए।

इस अवसर पर लगभग 40 बच्चों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया ।सम्मानित होने वाली ताइक्वांडो खेल में नेशनल ब्रांच मेडल पाने वाली रितिका कुमारी भी शामिल है इन्हो ने कहा कि यह खेल वजन और उम्र के हिसाब से होता है और अपने मेहनत और विश्वास के साथ ही मेडल जीतना पड़ता है।
