Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने नए जिला परिषद कार्यालय व बहुद्देशीय भवन का फीता काट कर किया उद्घाटन

सरायकेला जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने गुरुवार को सरायकेला जिला मुख्यालय के दूधी मौजा में एक करोड़ की लागत से बने नए जिला परिषद कार्यालय व बहुउद्देशीय भवन का फीता काट कर उद्घाटन किया।

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि किसी भी परियोजना के सफल संचालन के लिए मुख्य कार्यालय की भूमिका अहम होती है। जिला परिषद कार्यालय और बहुउद्देशीय भवन के निर्माण से सरकारी योजनाओं को अलग रफ्तार मिलेगी। जिससे जनता को सहायता मिलने के साथ-साथ उन्हें लाभ भी मिलेगा।

मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, डीटीओ गिरजा शंकर महतो, डीडीसी आशीष अग्रवाल, जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश उरांव, कार्यपालिक दंडाधिकारी कमलेश दास सहित कोई जिला परिषद सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *