Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में 24 फरवरी से 5 मार्च तक नौ दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा का होगा आयोजन

खरसावां पंचायत भवन के प्रांगण में 24 फरवरी से 5 मार्च तक श्री रामकृष्ण कथा कमेटी बेहरा साईं खरसावां द्वारा नौ दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कथावाचक दीदी दिव्यांशी जो राम कथा सुनाएगी।

इसकी तैयारी को लेकर श्री रामकृष्ण कथा कमेटी की बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा बनाई गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रामकृष्ण कथा कमेटी द्वारा बताया गया कि 24 फरवरी को प्रांत 7:00 बजे से भव्य कलश यात्रा के साथ कथा प्रारंभ होगी। प्रतिदिन 5 से 6 बजे तक भजन संध्या और श्री राम कथा संध्या 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक होगी।

जबकि 5 मार्च को पूर्णाहुति, हवन एवं प्रसाद का वितरण होगा। जबकि संध्या 7:00 बजे से पृथ्वीराज सिंह देव द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। बैठक में श्री रामकृष्ण कथा कमेटी बेहरा साईं खरसावां के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल ज्योतिषी, सचिव अभिलाष ज्योतिष, कोषाध्यक्ष मदन नापित, सौरव ज्योतिषी, आदर्श मिश्रा, पंकज तिवारी, चंदन महतो, प्रकाश बारिक, विकास बारिक, बिकु बारिक, अजय बारिक, महादेव मीडक, सूरज बारिक, संदीप साहू, प्रीतम मीदक, बंटी साहू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *