जमशेदपुर में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान 4 मोटरसाइकिल सहित 3 चोरों को किया गिरफ्तार, देखें VIDEO
जमशेदपुर में लगातार मोटरसाइकिल की चोरी हो रही है.उधर मोटरसाइकिल चोरी को देखते हुए शहर के सभी थाना प्रभारी को एंटी क्राइम चेकिंग का आदेश दिया गया.

इसी दौरान सीताराम डेरा थाना पुलिस और सिदगोड़ा थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान 4 मोटरसाइकिल सहित तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. वैसे इन आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर मोटरसाइकिल को बरामद किया है.साथ ही इन आरोपियों के पास से मोबाइल भी बरामद हुई है

बताया जा रहा है सभी चोर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। जमशेदपुर से मोटरसाइकिल चोरी कर पड़ोसी राज्य उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में बेचा करते हैं। वहीं पुलिस अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है।
