खरसावां के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव ने रिम्स के सुपरिंटेंडेंट हिरेंद्र बिरवा और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से की मुलाकात

खरसावां के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने रांची के रिम्स अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट हिरेंद्र बिरवा से मिले। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि खरसावां के माननीय विधायक दशरथ गागराई के आशीर्वाद से आए दिन जिला सरायकेला खरसावां से हजारों मरीजों का रांची के रिम्स अस्पताल हो या एमजीएम में निशुल्क कॉरपोरेशन हो रही है।

साथ-साथ विधायक प्रतिनिधि ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को धन्यवाद दिया है। उचित समय पर इलाज करने के लिए जिला सरायकेला खरसावां के साथ-साथ बाकी जिलों के मरीजों का भी इलाज रिम्स अस्पताल में विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव द्वारा कराया जा रहा है। झारखंड सरकार उचित समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रही है।
