दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर खरसावां में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और बधाई दी
खरसावां : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर खरसावां में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। खरसावां चांदनी चौक पर पटाखे फोड़े। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा सरकार की नीतियों की जीत बताई। भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद खरसावां भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और बधाई दी। इस जीत को कार्यकर्ताओं की जीत बताया गया।
भाजपाइयों ने कहा कि दिल्ली की जनता ने न सिर्फ भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया बल्कि आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरों को भी हरा कर बता दिया है कि उन्हें विकास और सुशासन वाली सरकार ही चाहिए। आरक्षण विरोधी, भ्रष्टाचारी और तुष्टिकरण की राजनीतिक करने वालों की दिल्ली में कोई जगह नहीं है।
