जिला विधिक सेवा प्रधिकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कुचाई प्रखंड के बिरहोर जनजातीय की समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान

माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री रामाशंकर सिंह,डीसी सह वाइस चेयरमैन डालसा श्री रविशंकर शुक्ला के मार्गदर्शन में और सचिव डालसा सराईकेला तौसीफ मिराज की अगुवाई में आज दिनांक 9 फरवरी 2025 को कुचाई प्रखंड के जोड़ा सरगम और अरवा गांवों में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जो इस क्षेत्र में रहने वाले बिरहोर जनजाति के सदस्यों पर केंद्रित था ।

इस शिविर में बिरहोर जनजाति के सदस्यों को उनके अधिकारों और सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया। ज्ञात हो कि इन गांवों के निवासियों के पास आधार कार्ड तक नहीं था जिससे वह उन्हें मिलने वाले सरकारी सुविधाओं से भी वंचित थे। कुचाई प्रखंड के बीडीओ श्री साधु चरण देवगन के प्रयासों से इन गाँव के लोगों के दस्तावेज आज मौके पर ही तैयार किए गए,जिसमें वहाँ के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य आदि की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही । इसके अलावा आज यहां मौजूद मेडिकल टीम ने शिविर में बिरहोर जनजाति के बुजुर्ग सदस्यों और महिलाओं की भी जांच की और उन्हें दवाईयां भी दी गई।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार तौसीफ मेराज ने कहा कि ये शिविर कानूनी जागरूकता और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर डिप्टी LADCS श्री सुनीत कर्मकार,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सराईकेला के plv बिटटू प्रजापति, रमजान अन्सारी, राजकुमार कैवर्ट, मुकेश साहू, सुरमई सोय, रमेश कुम्हार आदि उपस्थित रहे।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सराईकेला द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से इन कार्यक्रमों के दौरान करीब 38 अड़तीस परिवारों से मुलाकात की जिसमें कई बच्चों की पहचान भी की गई जिनका नामांकन आवासीय विद्यालयों में कराया जायगा।
