रोहित-गिल के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, कटक में जीत से भारत ने सीरीज में बनाई अजेय बढ़त
IND vs ENG 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में हुआ, जिसे रोहित एंड कंपनी ने चार विकेट से अपने नाम कर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली. रोहित शर्मा (119) और शुभमन गिल (60) की धमाकेदार पारियों ने भारी की इस जीत की नींव रखी।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और एक गेंद पहले ही 304 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में भारत ने रोहित शर्मा के तूफानी शतक और गिल की आतिशी पारी से 44.3 ओवर में 308 रन बनाकर जीत हासिल कर ली.इंग्लैंड के लिए जो रूट (69) और बेन डकेट (65) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

इनके अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने दो चौके और इतने ही छक्के लगाते हुए 32 गेंदों में 41 रन बनाए. हैरी ब्रूक (31) और कप्तान जोस बटलर (34) से भी कुछ रनों का योगदान मिला. वहीं, भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. वहीं, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा, हार्दिक पांड्या और डेब्यू मैच खेल रहे वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट हाथ लगा।
