38 वें नेशनल गेम्स के रजत पदक विजेता माधी बिरुआ को उपायुक्त ने किया सम्मानित
सरायकेला खरसावां जिले को दुगनी स्थित आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु माधी बिरुआ, जिसने 38 वें नेशनल गेम्स उत्तराखंड में तीरंदाजी इंडियन राउंड मिक्स इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया है।

उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने अपने कार्यालय कक्ष में पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपायुक्त ने तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र प्रशिक्षक बुद्ध श्रीनिवास राव, सुश्री रजनी पात्री को माधी बिरुआ एवं अन्य होनहार खिलाड़ियों को तराशने एवं अच्छा प्रशिक्षण देने के लिए भी पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

उपायुक्त ने माधी बिरुआ की शुभकामनाएं देते हुए आगे अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने जिला खेल पदाधिकारी से प्रशिक्षु माधी बिरुआ की खेल से संबंधित हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
