उत्तराखंड में आयोजित 38 वें नेशनल गेम्स में मॉडर्न पेंटाथलन में तनु कुमारी, शोभा महतो, अनु कुमारी ने झारखंड को दिलाया रजत पदक


उत्तराखंड में चल रहे 38 वें नेशनल गेम्स में मॉडर्न पेंटागन में झारखंड महिला लेजर रन टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। आज झारखंड की झोली में रजत पदक जीता। ये पदक शोभा महतो ( राजनगर ), तनु कुमारी, अनु कुमारी की तिकड़ी ने जीता है। झारखंड के झोली में अब तक सात स्वर्ण , छह रजत व आठ कांस्य समेत कुल 21 पदक आए हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व खेलमंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई
झारखंड राज्य के खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , खेल मंत्री सुदिव्य कुमार , खेल सचिव मनोज कुमार , खेल निदेशक संदीप कुमार , अवर सचिव राजेश कुमार , झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर के आनंद , जेओए कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस , महासचिव डॉक्टर मधु कांत पाठक , चीप द मिशन शिवेंद्र दुबे , भोलानाथ सिंह , समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी अधिकारों प्रशिक्षकों ने बधाई दी।
