जिला स्तरीय कुकिंग कंपटीशन का आयोजन, खरसावां को प्रथम एवं द्वितीय स्थान राजनगर प्रखंड को मिला

जिला स्तरीय कुकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रखंड के प्रखंड स्तर पर चयनित रसोईया माता उपस्थित थे। जिसमें प्रथम स्थान के रूप में खरसावां प्रखंड एवं द्वितीय स्थान के रूप में राजनगर प्रखंड को चयनित किया गया।

जिसमें जिला शिक्षा अधीक्षक सरायकेला खरसावां, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विशाल कुमार, जिला नोडल पदाधिकारी मध्यान भोजन योजना श्री नवल किशोर सिंह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गम्हरिया सुब्रता महतो, जिला के मध्यान भोजन योजना प्रभारी श्री नागेंद्र दुबे एवं जिला के गौतम कुमार एवं बाल संसद के मंत्री बालक मध्य विद्यालय सरायकेला के मुख्य रूप में उपस्थित थे।
