खरसावां में संकुल स्तरीय सरकारी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की एक मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन

खरसावां प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह के अध्यक्षता में आदर्श मध्य विद्यालय खरसावां, मध्य विद्यालय आमदा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पदमपुर, राजकीय बुनियादी विद्यालय बडाबाम्बी, मध्य विद्यालय गागुडीह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय हुडा गंदा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय विटापुर व उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह, संकुल स्तरीय सरकारी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की एक मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित की गई।

बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने कहा कि गरीबों व लाचारी को हालत में स्कूली शिक्षा छोड़कर ड्रॉप आउट हो गए छात्र-छात्राओं की सूची प्रबंधन पोर्टल पर अंकित करें। शिक्षा विभाग ने गृह सर्वेक्षण के बाद इन बच्चों को चिन्हित किया है। ज्ञात रहे कि ये वैसे बच्चे हैं जो किसी भी विद्यालय में नामांकित नहीं है। चिन्हित बच्चे 6 से 14 और 15 से 19 आयु वर्ग के हैं। शिक्षा विभाग में इन बच्चों को संख्या के आंकड़े को प्रबंधन पोर्टल पर अपलोड किया है। लेकिन इस तरह के बच्चों को औपचारिक विद्यालय में पूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने कल बच्चों की सूची नाम व पता सहित अपलोड करने का नितेश दिया है।

प्रतिदिन एमडीएम एस एम एस तथा ई विद्या वाहिनी में स्टूडेंट अटेंडेंस नहीं होने की स्थिति में कारण सहित प्रतिवेदन देने यूडाईस प्लस में एपरा आईडी अद्दातन को स्थिति, प्रयास प्रतिवेदन प्रोजेक्ट रेल प्रोजेक्ट इंपेक्ट प्रतिवेदन देने, एमडीएम एवं एनिमिया का मासिक प्रतिवेदन देने , एमडीएम के तहत तिथि भीजन, जिन विद्यालय में आयोजन हुआ है ई कल्याण में छात्र-छात्राओं का पंजीयन एवं सत्यापित की स्थिति वर्ग बार जाती बार लिंग बार छात्र संख्या एन आईएलपी में पंजीयन की स्थिति, आधार आई बनाने, पंख पत्रिका का वितरण आदि पर कोई दिशा निर्देश दिया गया, इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी नवल किशोर सिंह,बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेंद्र गोप, सीआरपी सूरज कुमार मिश्रा, बैद्यनाथ मालाकार, शिक्षक शैलेश तिवारी, मजीद खान सहित विभिन्न विद्यालयों की प्रधान शिक्षक उपस्थित थे।
