गोलमुरी के नामदा बस्ती में उस्तरा बाजी की घटना से इलाके में सनसनी…, देखें VIDEO
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती में मंगलवार देर शाम उस्तरा बाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. इस घटना में रौशन कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है।

रोशन नामदा बस्ती में ही चाऊमीन का ठेला लगाकर अपना जीविकोपार्जन करता है. आए दिन आसपास के दबंग युवकों द्वारा उससे रंगदारी की मांग की जाती है. कभी-कभी उनके दबाव में आकर पैसे दे दिया करता था.

देर शाम को भी उससे पैसे की मांग की गई. नहीं देने पर पास के ही सैलून से उस्तरा निकालकर अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. फिलहाल उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।
