खरसांवा: चार दिवसीय उड़िया पाला के समापन समारोह में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई

खरसावां प्रखंड के तेलाईडीह पंचायत अंतर्गत जय जगरनाथ पूजा समिति बड़ा कुड़मा की ओर से चार दिवसीय उड़िया पाला का मंगलवार को सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप शामिल हुए।

इस बीच विधायक दशरथ गागराई ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता से किया हुआ एक – एक वादा को पूरा किया जा रहा है। लगभग 15 वर्ष से जो सड़क जर्जर अवस्था में था,वैसे सड़क बहुत जल्द बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि देश आज़ाद होने के बाद भी जो सड़क नहीं बन पाया था,वैसे सड़क का भी कार्य जल्द पूरा होगा।

इससे पूर्व अतिथियों का पूजा समिति के द्वारा बाजे गाजे के साथ माला पहनाकर स्वागत किया गया, इस मौके पर जिला संगठन सचिव कालिया जामुदा,ग्राम प्रधान लवकुमार प्रधान,पंचायत प्रभारी सुकरा महतो,रंगबाज बेहरा,दशरथ महतो,केदार प्रधान,सुधीर प्रधान,पवित्र प्रधान,भीमसेन प्रधान,आदि उपस्थित थे।
