Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

19 फरवरी से शुरू होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी से पहले BCCI ने लिया बड़ा फैसला

आगामी 19 फरवरी से शुरू होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी से पहले BCCI ने बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत कोई अभ्यास मैच नहीं खेलेगा।

बीसीसीआई ने कहा कि बुधवार को ही भारत की इंग्लैंड के खिलाफ तीन दिन की वनडे सीरीज सम्पन्न हुई है। जिसमें टीम इंडिया ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की। भारत को 15 फरवरी को दुबई पहुंचना है। वहीं अभ्यास मैच 14 से 17 फरवरी के बीच खेले जायेंगे। यहां याद दिला दें कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान और दुबई में होगा। लेकिन भारत अपने सारे मैच दुबई में खेलेगा।

टीम इंडिया इस लीग का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। वहीं सबसे रोमांचक मुकाबला इंडियाvsपाकिस्तान 23 फरवरी को खेला जायेगा। फिर 2 मार्च को टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *