Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के पदमपुर में रामलीला महोत्सव कथा का आयोजन

रामलीला महोत्सव कथा का आयोजन पदमपुर गांव में किया गया जिसका उद्घाटन स्वास्थ्य एवं शिक्षा के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने किया।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि सनातन धर्म को बचाने के लिए पूरे भारत में रामलीला भागवत गीता पाठ गायत्री पाठ विष्णु पुराण का महोत्सव पूरे भारत में चल रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा किया गया। उत्तर प्रदेश से आए हुए अजय मिश्रा सुब्रत सिंह देव मनमीत सिंह देव बापी सिंह देव एवं कथावाचक मंडली द्वारा कथा सुनाया गया।

इस रामलीला महोत्सव में कथावाचकों ने भक्तगणों को श्रीराम के विचारों का अनुशरण कर सत्य के पथ पर चलने को कहा।इस बीच जय श्री राम के नारे लगे। इस महोत्सव में हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *