विगत 1 वर्ष से अधर में लटकी यमुना बांध सिंचाई योजना को लेकर आजसू जिला अध्यक्ष ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
खरसावां प्रखंड अंतर्गत कृष्णापुर पंचायत के कृष्णापुर गांव में यमुना बांध सिंचाई योजना के रिनोवेशन कार्य को पूरा करने की मांग को लेकर आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रामरतन महतो ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यमुना बांध सिंचाई योजना का रिनोवेशन कार्य 24 फरवरी 2023 को प्रारंभ हुआ था, जिसमें मात्र पांच प्रतिशत हो काम हुआ है।

इस योजना का काम लघु सिंचाई विभाग के अंतर्गत किया जा रहा है। कार्य प्रगति पर नहीं रहने के कारण स्थानीय ग्रामीण नाराज हैं। योजनाओं को पूरा करने के लिए 3 जुलाई 2024 को लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया था। जिसकी प्रतिलिपि उपायुक्त को सौंप गई थी, परंतु आज तक सिंचाई बांध निर्माण कार्य अधूरा है।

उन्होंने कहा कि बरसात से पूर्व इस योजना का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए, क्योंकि यह कोई साधारण योजना नहीं है। लगभग 2 करोड़ की राशि इस योजना पर खर्च होने वाली है इस योजना से हजारों परिवार लाभान्वित होंगे। मौके पर एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश हांसदा, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार महtआदि उपस्थित थे।
