Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर : जंगल के राजा बाघ को पसंद आया दलमा, वन विभाग के ट्रैप कमरे में कैद हुई तस्वीर

जमशेदपुर : गुरुवार को जमशेदपुर के दलमा में पलामू टाईगर रिजर्व का बाघ के पंजे के निशान मिले थे, जिसकी तलाश वन विभाग की ओर से की जा रही थी.वहीं दलमा में फिर बाघ पहुंचा है.जहां दलमा जंगल में वन विभाग के ट्रैप कमरे में बाघ कि तस्वीर कैद हुई. बाघ चाकुलिया, घाटशिला से घूमते हुए एक बार फिर दलमा पहुंच गया है।

बाघ को अब रास आने लगा दलमा जंगल

जानकारों का कहना है कि यह सुखद संकेत है, बाघ को अब दलमा जंगल रास आने लगा है. जिस तरह 1 महीने से अधिक बाघ इन जंगलों में घूम रहा है, यह संकेत है कि अब दलमा के जंगलों में बाघ रह सकता है.वन विभाग इस पर भी आने वाले दिनों में विचार करेगा।

वन विभाग की टीम लगातार कर रही बाघ पर मॉनिटरिंग

डीएफओ ने कहा है कि बाघ लगातार घाटशिला चाकुलिया और दलमा के जंगलों में घूम रहा है, लोगों से दूरी बनाकर रहता है, जंगलों के अंदर ही इसका मोमेंट हो रहा है, सभी जगह पर ट्रैप कमरे में इसकी तस्वीर कैद हो रही है. डरने की जरूरत नहीं है, फिलहाल वन विभाग की टीम लगातार बाघ पर मॉनिटरिंग कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *