राजखरसावां रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
खरसावां चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन अंतर्गत राजखरसावां रेलवे स्टेशन के टिरिगटीपा रेलवे अंडर ब्रिज पुलिया के जारिकाटोला के समीप ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। उक्त व्यक्ति को उम्र लगभग 45 वर्षीय बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने जारिकाटीला के समीप डाउन लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। वही ग्रामीणों ने इसकी सूचना आमदा ओपी पुलिस को दी। इधर सूचना मिलते ही ओपी पुलिस व रेल पुलिस घटनास्थल पहुंची। वहीं शव को पहचान करने में जुट गई लेकिन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया।

आमदा ओपी प्रभारी रमन विश्वकर्मा ने बताया कि शव का बयां पैर कटा हुआ है मृतक ब्लू रंग का हाफ पैंट पहना हुआ है यदि किसी के घर से कोई व्यक्ति गुमशुदा है तो ओपी में संपर्क कर सकते हैं।
