Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आरएसबी ग्लोबल के रक्तदान महाशिविर में शामिल हुए गम्हरिया बी डी ओ, बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला… देखें VIDEO

जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित आरएसबी ग्लोबल के आरएसवी ट्रांसमिशन प्लांट 2 में एक भव्य रक्तदान महाशिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों और वेंडर पार्टनर कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्त की कमी को पूरा करने के साथ-साथ रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस शिविर के मुख्य अतिथि, गम्हरिया बीडीओ ने “ब्लड वॉरियर्स” का मनोबल बढ़ाया और इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की. उन्होंने कहा, “एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान तीन लोगों की जान बचा सकता है और यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है.” उन्होंने कंपनी के इस सामाजिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इस तरह के आयोजनों को समाज सेवा कर सशक्त उदाहरण बताया.कंपनी परिसर में वृक्षारोपण भी किया, जिससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

इस अवसर पर कंपनी के वाइस चेयरमैन सह मैनेजिंग डायरेक्टर एसके बेहरा, कई गणमान्य व्यक्ति एवं कंपनी के अधिकारी उपस्थित थे. आरएसबी ग्लोबल, अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए, नियमित रूप से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करता रहता है, जिनमें रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण और अन्य लोकहितकारी कार्य शामिल हैं. कंपनी रोटेशनल आधार पर अपने विभिन्न प्लांट्स में इन गतिविधियों का आयोजन करती है।

अपने गम्हरिया दौरे के दौरान, बीडीओ ने आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में सभी बड़े छोटे प्रबुद्ध लोगो से समय समय पर ऐसी कार्य करने को कहा आरएसबी ग्लोबल विभिन्न प्लांट्स में इन गतिविधियों का आयोजन करती है.आरएसबी ग्लोबल द्वारा आयोजित इस सफल रक्तदान शिविर ने समाज में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया कि रक्तदान एक पुण्य कार्य है, जो जीवन बचाने के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाताहै. यह शिविर वीबीडीए अर्थात वॉलंट्री ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के सौजन्य से ब्लड बैंक द्वारा आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *