Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर के धीराजगंज में पड़ोसी युवक से परेशान युवती ने की आत्महत्या, होनेवाली थी शादी

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत धीरजगंज में एक 19 वर्षीय युवती ने वेलेंटाइन डे के ठीक एक दिन पूर्व यानी गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. शुक्रवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार सोनाली गुरुवार रात खाना खाकर कमरे में सोने गयी. 10 मिनट बाद ही उसकी मां को कुछ काम याद आया, तो वह सोनाली के कमरे में गयी. दरवाजा अंदर से बंद था. काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया. तभी खिड़की से देखने की कोशिश की गयी तो युवती दुपट्टे के सहारे लटकी थी. आनन- फानन में दरवाजा तोड़कर उसे टीएमएच अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतका का नाम सोनाली कुमारी (19) है, जो जमशेदपुर ग्रेजुएट कॉलेज की छात्रा थी. मृतका के भाई राजू कुमार ने बताया कि युवती की शादी बिहार के नालंदा में तय हुई थी. वहीं पड़ोस के एक युवक द्वारा उसे लगातार परेशान किया जाता था और होनेवाले वाले दुल्हे को फोन कर युवती को बदनाम किया जाता था।

आत्महत्या में सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें पड़ोस के रहने वाले युवक का जिक्र है. वहीं मृतका के पिता ने थाने में पड़ोस के युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी को पड़ोस के रहने वाले परिवार संजीत पटेल, पंकज प्रसाद, पवन प्रसाद, अशोक प्रसाद, मुनिया देवी और अंजनी देवी द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जाती थी. दो दिन पूर्व शाम में संजीत पटेल के द्वारा जबरदस्ती उनके घर में प्रवेश किया गया और डराया धमकाया गया था. इसी से परेशान युवती ने आत्महत्या की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *