Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ पितृ दिवस मनाया गया

खरसावां के राजा श्री रामचंद्र सिंह देव सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में वैलेंटाइन डे को स्कूली बच्चों ने मातृ पितृ दिवस के रूप में मनाया गया। इस मातृ पितृ दिवस पर कार्यक्रम में बच्चों ने अपने माता-पिता को पूजा की उन पर तिलक लगाकर उनकी आरती की वही इस दौरान माता-पिता ने अपने बच्चों की लंबी उम्र की कामना की।

सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधन वैलेंटाइन डे को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मानते आए हैं। इस दिवस पर छात्र एवं छात्राएं अपने माता-पिता को देवता तुल्य मानते हुए पूजन कर आशीर्वाद लिया। वहीं इस भावुक पल में कई माता-पिता के आंखों में आंसू भी देखा गया। सबने अपने बच्चों को लंबी उम्र की कामना की।

विद्यालय के शिक्षक आलोक दास ने बताया कि इस आधुनिक दौर में जहां बच्चे टीवी और मोबाइल तक ही सीमित हैं वहीं सरस्वती शिशु मंदिर बच्चों में अध्यात्म के जरिए माता-पिता व शिष्य जनों के आदर सम्मान को भावना की जागृत कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *