Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां: अनूप सिंहदेव दुबारा बने स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के विधायक प्रतिनिधि

खरसावां के विधायक दशरथ गागराई ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा में बेहतर काम के लिए, विभागीय कार्य को देखने के लिए एवं बैठक में भाग लेने के लिए दोबारा स्वास्थ्य एवं शिक्षा का विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव को मनोनीत किया है।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने कहा कि खरसावां के लोकप्रिय विधायक जी का आशीर्वाद हमेशा से रहा है। इन्हीं के आशीर्वाद के माध्यम से हजारों लोगों की आए दिन जान बच रही है।

शिक्षा जगत में क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी छात्र आगे बढ़ रहे हैं। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि हमेशा क्षेत्र के लिए समर्पित होकर दिन-रात काम करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *