शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को खरसावां पुलिस ने किया गिरफ्तार
खरसावां : शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में खरसावां पुलिस ने आरोपी नरेश दास को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आरोपी नरेश दास आमदा ओपी क्षेत्र के तेलाईडीह पंचायत बड़ा सरगीडिह गांव का रहने वाला है। पीड़िता द्वारा बीते शुक्रवार यानी 14 फरवरी 2025 को आमदा ओपी में नरेश दास के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज कराया गया था।

वहीं पीड़िता आठ माह की गर्भवती भी है। शनिवार को आमदा ओपी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
