खरसावां महिला थाना पुलिस ने फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तिहार
खरसावां महिला थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आमादा ओपी क्षेत्र के पानपोस के फरार आरोपी के घर पर इश्तिहार चिपकाया गया।

इस मामले में खरसावां के महिला थाना प्रभारी ने बताया कि महिला थाना कांड संख्या 05/24 के नामजद अभियुक्त आलोक कुमार प्रधान पिता स्व भानु कर प्रधान फरार चल रहा है। इसलिए उनके घर पर इश्तिहार चिपकाया गया है।

अगर वे माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उसके घर को कुर्की जप्त की जाएगी। मौके पर आमादा ओपी प्रभारी रमन विश्वकर्मा भी मौजूद थे।
