Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कल से झारखंड के मौसम में बड़े बदलाव की संभावना, 6-7 दिनों तक छाए रहेंगे बादल,जानें आज के मौसम का हाल…

झारखंड : झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव का दौर जारी है. पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री गिरावट तो वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिराव देखी गई. वहीं मौसम विभाग का कहना है कल से एक बार फिर झारखंड के न्यूनतम तपमान में 3 डिग्री तक की बढोत्तरी होगी, वहीं अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरने की संभावना है.रविवार को अधिकांश जिलों में अच्छी खासी धूप खिली रही.हालांकि ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को हल्की सिहरन महसूस हुई।

6-7 दिनों तक छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग की माने तो कल यानि मंगलवार से एक बार झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, यानि मौसम का मिजाज बदलेगा और आने वाले अगले 6-7 दिनों तक झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे. वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक या दो डिग्री की वृद्धि और गिरावट देखने को मिलेगी.वहीं बदलते मौसम के बीच लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना है और इसे हल्के में बिल्कुल नहीं लेना है.वरना यह आपको महंगा पड़ सकता है।

जानें अपने जिले का तापमान

आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 और 12 डिग्री रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *