प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां का सालाना वार्षिक मिलन सह वन भोज कार्यक्रम संपन्न

खरसावां : प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां का सालाना वार्षिक मिलन सह वन भोज कार्यक्रम खरसावां आकर्षिणी गेस्ट हाउस में रविवार को संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि खरसावां विधानसभा के विधायक दशरथ गागराई के प्रतिनिधि अनूप सिंह देव, विशिष्ट अतिथि खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, गम्हरिया सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, एजीएम राजेश जी सहित प्रेस क्लब के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों की 5 लाख का बीमा पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस दौरान अतिथियों का मोमेंट और शाल देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों के कार्यों को जमकर कर सराहना की। प्रेस क्लब सरायकेला खरसावां का यह चौथा वन भोज था।

अपने गठन काल से ही क्लब ने कोई चुनौतियां का सामना करते हुए कोई कृतिमान स्थापित करने मैं सफलता हासिल की है। उसके बाद पत्रकारों ने लजीज व्यंजन का लुफ्त उठाया। अंत में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के संकल्प के साथ अपने कार्यस्थल के लिए रवाना हुए। बता दें कि प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां में जिले के सभी प्रखंडों से लगभग 65 पत्रकार जुड़े हैं। ब्लॉक के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने भरोसा दिलाया के प्रेस क्लब से जुड़े तमाम पत्रकारों के हितों को रक्षा के लिए वह कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहेगी।

उन्होंने राज्य सरकार से पत्र कार सुरक्षा कानून और पत्रकारों के लिए न्यूनतम 10 लाख का बीमा देने की मांग की है।उन्होंने कहा कि राज्य के तमाम पत्रकार संगठनों को मनोरंजन के साथ पत्रकारों के हितों पर भी बात करनी चाहिए किसी आपदा को घड़ी में पत्रकारों के परिवार के साथ खड़ा होना होगा इसके लिए फंड जेनरेट करना जरूरी है, खेलकूद से यह संभव नहीं है इसके लिए मंथन करने की जरूरत है।

इस दौरान जिले के सभी 9 प्रखंडों से जुड़े क्लब के पत्रकार शामिल हुए इनमें मुख्य रूप से महासचिव मोहम्मद रमजान अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष सुमंगल कुंडू, संजीव कुमार महतो, संरक्षक मोहम्मद दिलदार अंसारी, संतोष कुमार, अरुण कुमार मांझी, रासबिहारी मंडल, प्रमोद सिंह, विपिन कुमार, संजय मिश्रा, अजय कुमार महतो, उमाकांत कर, बलराम पांडा, सुमित सिंह, दयाल लायक, के दुर्गा राव, सुनील गुप्ता, विश्वरूप पांडा, नवीन प्रधान, संजय सतपथी, शुभम सेन, रवि सेन, अफरीज मलिक, संतोष साहू, विहुत महतो, रविकांत गीप, दीपक महतो, दशरथ प्रधान, कल्याणी चंद्र पात्रों, अमित कुमार, निलेश पांडे, परमेश्वर गीराई, वेंकटेश, आदि शामिल थे।
