औने-पौने दाम में बाइक खपा देते थे बंगाल में, उगले कई राज…
सरायकेला: बाइक चोरी को लेकर मिले एक क्लू पर सरायकेला-खरसावां पुलिस ने फैयाज आलम उर्फ गलकट्टा, मो. महफूज और मो. ईशरार हुसैन को उठा लिया। तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

इन तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 7 बाइक बरामद कर ली। गिरफ्तार चोरों ने पुलिस को बताया कि वे लोग चोरी की बाइक कपाली गांव में रहनेवाले रफीक आलम को औने-पौने दाम में बेच देते थे, वहीं रफीक चोरी की बाइक को पश्चिम बंगाल में खपाता था।

बाइक चोरों ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दे दी है। मिले इनपुट पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। ये तीनों कपाली गांव के ही रहनेवाले हैं।
