ग्राम विकास उच्च विद्यालय टेंटोपोसी में कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न
ग्राम विकास उच्च विद्यालय टेंटोपोसी परिसर में ग्रामीणों के द्वारा निर्मल कुमार आचार्य की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव के शिक्षित बेरोजगारों को मिलाकर एक कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया जाएगा। जो प्रबंध समिति के साथ मिलकर विकास का कार्य करेगी। कार्यकारिणी समिति के गठन की जिम्मेवारी आसनबनी गांव के हीरालाल महतो को की दी गई है। 7 दोनों के अंदर कार्यकारिणी समिति का गठन करना है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष जनवरी माह में पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नई कार्यक्रम समिति का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर मनोहर महतो, जयचंद महतो, राथू महतो, चित्रसेन महतो, मनसा टुडू, सूरज महतो, रीहिदास महतो, प्रकाश, मनोज महतो, बलराम, बबलू, हीरालाल व काफी संख्या में ग्रामीण युवक उपस्थित थे।
