मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट कीनन स्टेडियम में आज से शुरू, 28 को होगा फाइनल
जमशेदपुर (नवीन प्रधान) : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की मेजबानी में सोमवार से कीनन स्टेडियम में मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ . 28 फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।

प्रतियोगिता का पहला मैच सुबह नौ बजे से स्वर्ण रेखा और हुडको के बीच खेला गया . दिन का दूसरा मैच दोपहर 12:30 बजे से दलमा एकादश और खरकाई एकादश के बीच हुआ . रंगीन पोशाक में सभी टीम के खिलाड़ी मैदान में सफेद गेंद से खेलते हुए नजर आए. प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आयोजन समिति की एक बैठक हुई।

उद्घाटन समारोह में जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, टाटा स्टील यूएसआईएल के एमडी रितुराज सिन्हा, कारपोरेट कम्युनिकेशन के चीफ सर्वेश कुमार और हेड राजेश राजन, समाजसेवी शेखर डे के अलावा इंटरनेशनल क्रिकेटर सौरभ तिवारी मौजूद रहे. झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास, पूर्व मंत्री बनना गुप्ता, विधायक मंगल कालिंदी, संजीव सरदार मौजूद रहे।
