Categories

Recent Posts

October 29, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में अवैध अफीम की फसल में चीरा लगाते दो गिरफ्तार

खरसावां : पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खरसावां थाना अंतर्गत लखन डीह गांव में शुरू डैम से सटे जंगली क्षेत्र में शुरू नाला के आसपास अवैध अफीम की फसल में चीरा लगाते दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस की गिरफ्तारी में आए लोगों में सीयना मुंडा 25वर्ष एवं रुईया मुंडा 55वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से अफीम की फसल में चीरा लगाने में प्रयुक्त औजार बरामद किया है। बता दें कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बाद भी यहां अफीम की खेती जारी थी। अफीम में फूल और फल लग चुके थे और अब इसका अंतिम ओरेशन चल रहा था। तभी पुलिस को इसकी भनक लगी और यह कार्रवाई की गई।

छापेमारी दल में खरसावां अंचल अधिकारी कैप्टन सिंकु, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी रमन विश्वकर्मा, रायजामा एस एस बी बटालियन के साथ अन्य जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *