Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

उत्कल सम्मेलनी का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री से मिला, ओड़िया शिक्षण की बाधाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

उत्कल सम्मेलनी पुर्वी सिंहभूम जिला के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष एडवोकेट रविन्द्र नाथ सत्पथी की अध्यक्षता में झारखंड के माननीय शिक्षा तथा साक्षरता मंत्री श्री रामदास सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर झारखंड राज्य में ओड़िया शिक्षा प्राप्त करने में हो रहे विभिन्न कठिनाइयों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई तथा एक मांगपत्र सौंपा गया।

जिसमें ओड़िया शिक्षक शिक्षिकाओं की भर्ती तथा ओड़िया अनुवाद किताबों को जल्द से जल्द लागू करने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ-साथ नौवीं तथा दसवीं कक्षाओं की ओड़िया साहित्य किताब को ओडिशा में चलने वाले वर्तमान साहित्य किताब के अनुसार समायोजन करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।

इस प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार दास, सचिव श्री प्रदीप कुमार दास, पर्यवेक्षक श्री जयराम दासपात्रा, सदस्य दिवाकर महाराणा के साथ साथ अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *