Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

महेंद्रा एम शोपी बना बिश्वसनीयता का प्रतीक, मिला बेस्ट परफॉर्मेंस पार्ट्स बिजनेस 2025 और हाइएस्ट पार्टलाइन ऑटोमोटिव स्पेयर का विनर अवॉर्ड

बिष्टुपुर मिलेनियम टावर स्थित महेंद्रा जेनवीन पार्ट्स की दुकान महेन्द्रा एम शॉपी को महेंद्रा ग्रुप के द्वारा राँची के होटल बीएनआर चाणक्या में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया । प्रतिष्ठान एलिफेंटा इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर राकेश मिश्रा ने अवार्ड के रूप में ट्राफी को प्राप्त किया।

दुकान को बेस्ट परफॉर्मेंस पार्ट्स बिजनेस 2025 के लिए संजय भाटिया के द्वारा विनर अवॉर्ड दिया गया, साथ ही बेस्ट एम शॉपी और हाइएस्ट पार्टलाइन ऑटोमोटिव स्पेयर में भी विनर का ट्रॉफी प्रदान किया गया। कंपनी के ईस्ट जोन जोनल हेड खुशवंत गुप्ता ने पूरे झारखंड से आए महेंद्रा रिटेलर को कंपनी के भविष्य के ब्यावसाईक योजनाओं के बारे में जानकारी दी ।उन्होंने कहा महेंद्रा आज पूरे विश्व में 11 वें नंबर की बड़ी कंपनी का दर्जा प्राप्त कर चुकी है आने वाले 3 साल अर्थात 2028 तक महेन्द्रा के पास उसके सभी उत्पाद के एडवांस बुकिंग है ।

अपने संबोधन में ट्रेरेट्री मैनेजर देवज्योति मुखर्जी ने कहा आप महिंद्रा के पार्टनर है महिंद्रा के साथ आप का ग्रोथ जुड़ा हुआ है, भविष्य हमारा है ।कार्यक्रम को महेन्द्रा पार्ट्स डिवीजन के झारखंड पार्टनर संजय भाटिया और रोहित भाटिया ने भी संबोधित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *