Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

टाटा स्टील के संस्थापक दिवस की तैयारी के लिए जुबली पार्क 21 फरवरी से 7 मार्च तक बंद

जमशेदपुर (नवीन प्रधान) : टाटा स्टील के संस्थापक दिवस की तैयारी के लिए जुबली पार्क को 21 फरवरी से 7 मार्च तक 15 दिन के लिए बंद रखा जाएगा। यह जानकारी जुस्को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की ओर से दी गई है।

इस दौरान पार्क से वाहनों का अवागमन बंद रहेगा। वहीं, आम आदमियों की पैदल आवाजाही पर भी रोक रहेगी। 3 से 5 मार्च तक विद्युत सज्जा देखने के लिए आम लोगों के लिए पार्क खुलेगा। मालूम हो कि पार्क में हर दिन हजारों लोग मॉर्निंग व इवनिंग वॉक करने आते हैं। इस तरह से हजारों लोग 15 दिन तक वॉक करने से वंचित रहेंगे।

वहीं पार्क गेट बंद होने से सोनारी, कदमा के लोगों को साकची जाने के लिए अब मोदी पार्क होते हुए कीनन स्टेडियम के पीछे वाले मेन रोड से साकची की ओर से जाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *