सरायकेला जिला समाहरणालय में दिशा की समीक्षा बैठक संपन्न,केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ हुए शामिल

सरायकेला जिला समाहरणालय की सभागार में शुक्रवार 11:30 बजे से दिशा की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ द्वारा विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

इस बैठक में सांसद कालीचरण मुंडा, सांसद जोबा मांझी, विधायक दशरथ गागराई, विधायक सविता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, तथा जिले के विभिन्न विभागों की पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल द्वारा विभिन्न योजनाओं को प्रगति मंत्री के समक्ष रखा। इससे पूर्व मंत्री, सभी सांसद एवं विधायकों को जिला प्रशासन द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
