Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर के सिलकोसिस पीड़ितों ने उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन, मुआवजा राशि 6 लाख करने की मांग, उपायुक्त को 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा

जमशेदपुर के सिलकोसिस पीड़ितों के मुआवजा की मांग को लेकर मुसाबनी के सैकड़ों ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मुआवजा की राशि को चार लाख से बढ़ा कर 6 लाख करने की मांग की। इस सम्बन्ध मे जिला के उपायुक्त को 8 सूत्री मांग पत्र शौंपा गया है।

इनका साफ कहना है कि सिलकोसिस पीड़ितों को मुआवजा सही समय पर नहीं दिया जाता है। जाँच की प्रक्रिया भी काफी जटिल है। सिलकोसिस पीड़ित की उचित जाँच करवा कर उन्हें मुआवजा सही समय पर मिले। इनका कहना है कि सरकार की योजना है मगर उसका लाभ पीड़ितों को समय पर नहीं मिलता है। उनका साफ कहना है की सरकार सिलकोसिस पीड़ितों की सही तरिके से जाँच करवाये और समय पर उचित मुआवजा दिया जाए।

कई सिलकोसिस पीड़ित अब इस दुनिया मे नहीं है मगर उनके परिवार को मुआवजा की राशि अब तक नहीं मिली है। सरकार सिलकोसिस पीड़ितों की परेशानियों को समझे और समय पर मुआवजा दे।ताकि उनकी परेशानी कम हो सके, साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *