उत्कल सम्मेलनी द्वारा ओड़िया स्कूलों में शिक्षा को बेहतर बनाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
सरायकेला : उत्कल सम्मेलनी केंद्रीय कमेटी के सभापति डॉक्टर आदित्य पात्र एवं उनकी टीम ने सरायकेला के जगन्नाथ मंदिर सभागार में उड़िया शिक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में ओड़िया स्कूलों में पठान पठान को और बेहतर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण बातों पर विचार विमर्श किया गया।

इस बैठक में केंद्रीय कमेटी के संपादक कमल चक्रवर्ती एवं कोषाध्यक्ष भीमसेन महापात्र भी उपस्थित रहे। उन्होंने सबसे पहले सरायकेला पहुंच गोपाबंधु चौक स्थित पंडित गोपाबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण की। इसके बाद जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर शिक्षकों के साथ बैठक मे भाग लिए। बैठक के दौरान जिला परिदर्शक सुशील कुमार सारंगी ने जिले में संचालित उड़िया स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं से परिचय करवाया।

मौके पर उपस्थित ओड़िया शिक्षकों ने एक ज्ञापन केंद्रीय कमेटी के सभापति को सौंपा है जिसमें कहा है कि ओड़िया शिक्षकों का मानदेय ₹6000 प्रति माह करने की घोषणा हुई थी इस पर अभी तक क्या स्थिति है इसके अलावे ओड़िया शिक्षकों की मानदेय 4500 रुपए प्रतिमा भी प्राप्त नहीं हुई है शिक्षकों को 12 माह के बजाय मात्र 10 माह का ही मानदेय दिया जाता है इस पर भी शिक्षकों ने जानकारी मांगी। इस बैठक में उत्कल सम्मेलनी के ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष सुदीप पटनायक, बद्री दरोगा, चिरंजीव महापात्र,परसु कबि, काशीकर एवं अन्य उपस्थित थे।
