करणी सेना के जिला अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या, क्षत्रिय समाज में आक्रोश….
जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में करणी सेना के अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह सनसनीखेज वारदात एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा इलाके में मिनी पंजाब होटल के पास खेती में घटी. वही विनय सिंह मानगो स्थित सहारा सिटी के निवासी थे और झारखंड में करणी सेना के एक सक्रिय एवं प्रभावशाली नेता माने जाते थे।

उनकी हत्या की खबर फैलते ही क्षत्रिय समाज और करणी सेना के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की इलाके में जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है।

जहां इस मामले में सूचना पा कर मौके पर पहुंचे आजसू के जिला अध्यक्ष ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए दो टूक में कहा बिना हत्यारे की गिरफ्तारी के शव का अंतिम संस्कार नहीं होगा । वही जांच के लिए पहुंचे डीएसपी ने कहा जांच प्रक्रिया की जा रही है । कारण मृतक के पास एक पिस्टल मिली है तो कैसे मौत हुई पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा ।
