Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

श्री चित्रांश महापरिवार द्वारा स्वर्गीय उषा श्रीवास्तव के चौथे पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन

श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति, श्री चित्रगुप्त मंदिर आदित्यपुर एवं विश्व चित्रांश परिवार ( ट्रस्ट), गाजियाबाद के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय उषा श्रीवास्तव के चौथे पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित किया गया।

स्वर्गीय उषा श्रीवास्तव की स्मृति में प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, इसी कड़ी में यह रक्तदान शिविर आयोजित हुआ. जिसमें चित्रांश परिवार के अलावा अन्य समाज के भी लोगो ने भी हिस्सा लिया। भीषण गर्मी में रक्त की कमी को देखते हुए प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है।

स्वर्गीय उषा श्रीवास्तव के सुपुत्र मधुकर श्रीवास्तव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित हुआ है ,बताया कि चित्रांश महा परिवार सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। इस मौक़े पर मुख़्य रूप से संरक्षक रंजन प्रदीप, मधुकर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष धीरज सिन्हा, तनिष्क श्रीवास्तव, रोहित सिन्हा, मीडिया प्रभारी धीरेंद्र प्रसाद प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के अरिजीत सरकार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *