Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गम्हरिया सीडीपीओ की गाड़ी को टेलर ने मारी जोरदार टक्कर, सीडीपीओ समेत तीन घायल

आदित्यपुर थाना अंतर्गत इंडो डेनिस टूल्स रूम के समीप एक टेलर संख्या NL01AC5971 की चपेट में आने से गम्हरिया सीडीपीओ दुर्गेश नंदनी बुरी तरह से दुर्घटना शिकार हो गई हैं। घटना 6.30 बजे की आस पास की बताई जा रही हैं। इस दौरान एंबुलेंस एवं पुलिस को भी सूचित किया गया।लेकिन समय विलम होने के कारण सीडीपीओ दुर्गेश नंदनी, चालक हेमंत साहू एवं कर्मचारी दिनेश राम को नजदीकी अस्पताल नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज के लिए परिजन द्वारा ले जाया गया।

इस दौरान गम्हरिया अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया वहां से गुजर रहे थे जहां उन्होंने समय रहते स्थिति को संभाला एवं सड़क जाम को हटवाया। वहीं चिकित्सकों से मिलकर सीडीपीओ, चालक एवं कर्मचारी का हाल-चाल जाना।मिली जानकारी के अनुसार गम्हरिया सीडीपीओ प्रतिदिन की तरह अपने ऑफिस से कार से घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान आदित्यपुर गम्हरिया मुख्य हाईवे टुल रूम के समीप जाने के क्रम में पीछे से टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी जोरदार थी कि सीडीपीओ, चालक एवं कर्मचारियों को सर में चोटे भी आई है।

जहां नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। फिलहाल वाहन को जप्त करने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया गया है। इस दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा शोरगुल कर वाहन को भागने की कोशिश की जा रही थी। जहां अंचल अधिकारी के बॉडीगार्ड द्वारा चालक को पकड़कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *