Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

श्रीराम डिवाइन अकादमी गम्हरिया में छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

श्रीराम डिवाइन अकादमी गम्हरिया के सभागार में विष्व स्वास्थ्य संगठन दिवस बहुत धूम धाम से मनाया गया l छात्र-छात्राओं ने डिबेट, चित्रकला, ड्रॉइंग, भाषण, एकाकी, झांकी इत्यादी के माध्यम से स्वास्थ्य रहने के मूलमंत्र को प्रस्तुत किया l

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के निदेशक श्रीराम यादव, प्राचार्य श्रीमती बंदना सिंह राय, स्वास्थ्य विशेषज्ञ श्री श्रीकांत पांडा, उप प्राचार्य श्री हेमंत कुमार करन एवं सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्वलित करके किया l मौके पर निदेशक श्री श्रीराम यादव ने अपने संबोधन भाषण में अच्छे स्वास्थ्य के महत्व को दर्शाते हुए स्वास्थ्य रहने के मूलमंत्र पर प्रकाश डाला।

वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञ श्री पांडा ने स्वास्थ्य रहने के मूलमंत्र की जानकारी छात्रों को दी l इस मौके पर सभी छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सक द्वारा करायी गयी l छात्रों ने नाटक के माध्यम से सभी को मंत्र मुग्ध करते हुए स्वस्थ्य रहने के मंत्र का संचार सभी में कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *