सरायकेला के निजी अस्पताल में हुआ थाईराइड का सफल आपरेशनः 2 साल से परेशान था पुरुष
सरायकेला आदित्यपुर गंगोत्री हेल्थ केयर अस्पताल में लगातार 6ठी बार थायराइड जैसे गंभीर रोग का सफल आपरेशन 5 चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया। थायराइड सें ग्रसित 44 वर्षीय पुरुष की करने वाले चिकित्सकों में , ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ आर एन मंडल, डॉ जे एन दास एवं तीन असिस्टेंट डॉ शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि चाईबासा नरसिंडा में निवास करने वाला 44 बर्षीय मोहन सिंह सुंडी थाईराईड जैसे रोग से पिछले 4 वर्षो से ग्रसित थे । गले में उल्टे हिस्से में प्रारंभ हुई समस्या दिन रात बढ़ती जा रही थी। कुछ खाने या पीने में दर्द का अनुभव होने से धीरे-धीरे खाने के प्रति लगाव को समाप्त करने लगा और शरीर कमजोर होने लगा। ऐसी स्थिति में पीड़ित को परिजनों ने पहले कोल्हान के कई सरकारी, निजी अस्पताल में परीक्षण कराया।जहां से उन्हें चिकित्सकों के परामर्श पर आदित्यपुर गंगोत्री हेल्थ केयर का रुख किया और यहां गला रोग विशेषज्ञ ।

कोलकाता के डॉ आर एन मंडल से सम्पर्क कर मोहन सिंह सुंडी की शारीरिक स्थिति को देखते हुए दवाओं के माध्यम से उपचार करने का प्रयास किया। लेकिन जब उनसे अपेक्षित लाभ मिलता न देख सर्जरी का परामर्श दिया और डॉ मंडल से परामर्श किया।इसके बाद चिकित्सकों का दल तैयार हुआ, लेकिन 44 बर्षीय मोहन सिंह सुंडी के परिजन आर्थिक स्थिति का हवाला देकर आपरेशन को तैयार नहीं हुए। तब चिकित्सकों द्वारा उनकी काउंसिलिंग कर आपरेशन के लिए राजी किया। वही पुरुष को सर्जरी के लिए ओटी ले जाया गया। जहां दो घंटे आपरेशन के उपरांत सफलता पूर्वक रोगी के गले से थायराइड की गांठ निकाल दी गई।
