राज्य भर में ईडी की कार्रवाई : जमशेदपुर के व्यापारी विक्की भालोठिया गिरफ्तार
जीएसटी के मामले को लेकर राज्य भर में ईडी के कार्रवाई चल रही है.वही जमशेदपुर के व्यापारी विक्की भालोठिया के आवास और कार्यालय पर भी ईडी ने दबिश दी।

अहले सुबह से ही ईडी की कार्रवाई चल रही थी। वही विक्की भालोठिया का भाई अजय भालोटीया के आवास और ठिकाने पर भी ईडी की छापेमारी चल रही थी ।हालांकि ईडी ने विक्की भालोठिया उर्फ़ अमित अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन लोगों के कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है।

मोहित देवड़ा, शिव देवड़ा और अमित गुप्ता को ईडी ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। वैसे विक्की भालोठिया को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले एमजीएम अस्पताल ले गया। जहां मेडिकल जांच कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए ईडी अपने साथ ले गई है।
