Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कदमा DBMS स्कूल के पास के एसेंशियल स्टोर पर मामूली विवाद के बाद जानलेवा हमला, एक युवक गंभीर, TMH में इलाजरत

जमशेदपुर: कदमा DBMS स्कूल के पास एक एसेंशियल स्टोर पर गुरुवार रात 18 वर्षीय मोहम्मद फुरकानुल रहमान पर मामूली विवाद के बाद जानलेवा हमला हुआ। फुरकान अपने दोस्तों के साथ खरीदारी करने गया था, जब कुछ युवक दुकानदार से उलझ गए। फुरकान ने उन्हें समझाने की कोशिश की, जिससे वे नाराज़ हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक ने “कट्टा निकालो!” चिल्लाया, और दूसरे ने चापड़ से फुरकान पर हमला कर दिया।हमले के बाद भी हमलावर पीछा करते रहे और दोबारा हमला किया। सिर पर गंभीर चोट लगने से फुरकान की हालत नाजुक है। वह फिलहाल TMH में भर्ती है। फुरकान मानगो का रहने वाला है और उड़ीसा में डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *