Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया नए मुख्यमंत्री आवास का शिलान्यास, राज्य सरकार की प्रशासनिक संरचना को और अधिक सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – कल्पना सोरेन

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में नए मुख्यमंत्री आवास के निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया।

मुख्यमंत्री आवास के निर्माण की यह पहल राज्य सरकार की प्रशासनिक संरचना को और अधिक सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। शिलान्यास समारोह में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, इंजीनियर, और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह नया आवास न केवल मुख्यमंत्री के निवास स्थान के रूप में कार्य करेगा, बल्कि यह राज्य के विकास, नीतियों के निर्माण और जनसरोकार से जुड़े निर्णयों का साक्षी भी बनेगा।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।विधायक कल्पना सोरेन ने भी इस अवसर पर राज्यवासियों के कल्याण और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह आवास जनसेवा और सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *